फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers protest for repair of canal

नहर की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for repair of canal
ब्लाक के अंतर्गत मांडई गांव में मरम्मत के अभाव में सिंचाई नहर खस्ताहाल है। स्थिति यह है कि नहर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। काश्तकारों का आरोप है कि सिंचाई विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहर की मरम्मत नहीं हो पा रही है। आक्रोशित काश्तकारों ने गांव में प्रदर्शन कर सिंचाई नहर की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मांडई गांव के काश्तकार जगदीश सिंह, पूरन सिंह रावत, प्रमोद सिंह, जयपाल सिंह, ताजवर सिंह, बिरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, ललित सिंह, शिव प्रसाद, गौरव सिंह, सुनील सिंह, मंगल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत उमथगांव के मांडई गांव में सिंचाई के लिए 80 के दशक में हनुमंती के निकट लंगूरगाड नदी से मांडई तक करीब तीन किमी नहर बनाई गई, जो जगह-जगह टूटी पड़ी है। कहा कि गत अप्रैल में विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत भी कराई गई, लेकिन पर्याप्त पानी खेत तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सहायक अभियंता एसके गौतम ने बताया कि लोनिवि दुगड्डा की ओर से सड़क का मलबा डाले जाने से नहर क्षतिग्रस्त हुई है। इस संबंध में संबंधित विभाग से पत्राचार भी किया गया है। बरसात के बाद नहर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed