फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers opened Front, fiercely performance

ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, जमकर प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 18 Jun 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers opened Front, fiercely performance
प्रदर्शन - फोटो : amarujala

सिमलचौड़ में खुलेआम चल रहे शराब के अवैध धंधे और जुए के अड्डों से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में पुलिस और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से इस पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने 24 घंटे के अंदर अवैध धंधों के बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सोमवार को सिमलचौड़ की प्रधान भागीरथी देवी के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने गांव में सरेआम बिक रही अवैध शराब और चल रहे जुए के अड्डों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश ने पुलिस और आबकारी विभाग पर  बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग जानबूझ कर अनजान बने हुए हैं जिसके कारण  विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर गांव में चल रही अवैध शराब की दुकान और जुआ के अड्डों को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महिपत सिंह पटवाल, मधु देवी, जयंती देवी, हीरा देवी, चंद्रकला, पुष्पा देवी, लाजवंती देवी, कमला देवी, सुशील कुमार, यशोदा देवी, विजय लक्ष्मी देवी, ऊषा देवी, किरन देवी, विरेंद्र कुमार और सुशील चंद्र आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed