फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers jammed for two and a half hours for bridge construction

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने ढाई घंटे लगाया जाम

Mon, 22 Nov 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed for two and a half hours for bridge construction
पुल निर्माण के लिए दुगड्डा के पास सड़क पर जाम लगाते जुवा ग्राम पंचायत के ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा ब्लाक के हनुमंती जुवा भैंड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर 12 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सोमवार को दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला स्टेट हाईवे ढाई घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। ढाई घंटे बाद कोटद्वार से मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में दरांती लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के नेतृत्व में सोमवार को जुवा, भैडगांव और बंगला के ग्रामीण करीब 11 बजे धरना-स्थल के पास दुगड्डा-कांडी लक्ष्मणझूला मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने लोक निर्माण विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगता देख दुगड्डा पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग हनुमंती फतेहपुर मार्ग के रास्ते वाहनों की आवाजाही कराई। दुगड्डा के उपनिरीक्षक दीपक पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जाम खोलने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब डेढ़ बजे कोटद्वार से पहुंचे नायब तहसीलदार किशोर रौतेला और कानूनगो अशोक जोशी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे बर्ताइं और इसके बाद जाम खोला। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को पुल निर्माण शुरू करने के लिए तीन दिन का समय दिया। चेतावनी दी यदि तीन दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान मनोज कंडवाल, सतेंद्र सिंह, मंगल सिंह, भारत सिंह, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, धनवीर सिंह, आशा देवी, राशी देवी, विनीता देवी, कृष्णा देवी, अनीता देवी, किरन देवी, राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी और सीता देवी समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

आप ने दिया समर्थन
ग्रामीणों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों संग सड़क जाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed