{"_id":"64945b0ed5b5b71f8d0e4338","slug":"villagers-carrying-water-from-a-kilometer-away-kotdwar-news-c-5-1-drn1032-183784-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एक किमी दूर से ग्रामीण ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एक किमी दूर से ग्रामीण ढो रहे पानी
विज्ञापन
स्रोत सूखने से आमकुलांऊ गांव में पानी का संकट
बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम आमकुलांऊ में स्रोत सूखने के कारण यहां 20 परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं। लोग कई वर्षों से गांव के लिए पेयजल योजना बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण एक किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत से सिर पर पानी ढो रहे हैं।
ग्रामीण विनोद सिंह, आलम सिंह, प्रकाश चंद, पान सिंह कंडारी, सीमा देवी, जशोदा देवी ने कहा कि 90 के दशक में ब्लॉक की ग्रामपंचायत धोबीघाट के उक्त तोक गांव को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव के नजदीक के गदेरे से एकल पेयजल योजना बनाई गई थी। मगर अब धीरे-धीरे प्राकृतिक स्रोत पर पानी कम होने लगा है। वर्तमान में गर्मी के कारण स्रोत सूख गया है जिसके कारण गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं जल संस्थान स्यूंसी के कनिष्ठ अभियंता सौरभ पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर योजना का निरीक्षण कर लिया है। गांव में पानी पहुंचाने के लिए हर घर योजना के तहत टेंडर हो गए हैं। योजना के तहत गांव में पानी पहुंचाया जाएगा।