फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers are angry over the poor condition of roads and shortage of drinking water

Kotdwar News: बदहाल सड़क व पेयजल किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 12 May 2025 08:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 12 May 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the poor condition of roads and shortage of drinking water
बूचाखाल में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बोले-सुविधा के लिए तरस रहे हैं लोग
विज्ञापन

कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में सोमवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बूचाखाल में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बदहाल सड़कों और पेयजल किल्लत होने पर आक्रोश जताया।
सोमवार को कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव रघुवीर सिंह बिष्ट और ब्लॉक अध्यक्ष मनदीप पटवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण बूचाखाल में एकत्र हुए। यहां उन्होंने धौलखेतखाल से बिल्टिया मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण, मार्ग को परिवहन विभाग से स्वीकृत कराने, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, दूरसंचार व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयहरीखाल ब्लॉक के इस इलाके में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण अंचल जहां वन्यजीवों के आतंक से परेशान हैं, वहीं सड़क, संचार और पेयजल की स्थिति भी ठीक नहीं है। कहा कि डबल इंजन वाली राज्य सरकार लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र की घोर उपेक्षा कर रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी, रतन सिंह नेगी, मंगल सिंह, राजीव द्विवेदी, मदनलाल, अनिल बगछठ, मनवर सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह रावत, विनोद कुमार, अनिल रावत, हरीश सुनडोला, मनवीर रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed