फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers angry over unfiltered water supply to 14 villages of Yamkeshwar

Kotdwar News: यमकेश्वर के 14 गांवों को बिना फील्टर पानी आपूर्ति पर गुस्साए ग्रामीण

Thu, 27 Feb 2025 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over unfiltered water supply to 14 villages of Yamkeshwar
कोटद्वार। यमकेश्वर के डाडामंडल इलाके के 14 गांवों को पेयजल मुहैया कराने वाली रणचूला पंपिंग पेयजल योजना से बिना फील्टर सीधे पेयजल आपूर्ति किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल संस्थान को जल्द व्यवस्था में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत रणचूना पंपिंग पेयजल योजना में पाइप लाइन एवं स्रोत सुदृड़ीकरण कार्य के लिए विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बाद भी लोग बिना फील्टर का पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्ण कुमार कंडवाल, देवराना की पूर्व प्रधान पिंकी देवी, वंशीधर देवरानी, पूर्व बीडीसी सदस्य सुंदरदास, अमर देव देवरानी, मनोज ग्वाड़ी ने कहा कि डाडामंडल के गांवों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सतेड़ी नदी से कई साल पहले रणचूला पंपिंग योजना का निर्माण जल निगम की ओर से कराया गया था। वर्ष 2011 में इस योजना को जल निगम से जल संस्थान के सुपुर्द कर दिया गया। पेयजल योजना के पाइप लाइन और स्रोत सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2023 में जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से इस योजना में करीब 4 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन कई जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्रोत पर पाइप बार-बार फट रहा है। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन का कार्य मानकों के अनुसार करने और योजना से नियमित आपूर्ति की मांग जल संस्थान से की है।
विज्ञापन




रणचूला पंपिंग पेयजल योजना से गांवों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। योजना के सुदृढ़ीकरण के तहत इनटेक वेल का निर्माण किया गया है। जल्द ही उसे शुरू कर दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नदी के किनारे नलकूप का निर्माण भी किया गया है। जिससे पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-शूरवीर सिंह चौहान, अवर अभियंता जल संस्थान यमकेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed