फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers accuse PMGSY of arbitrariness

पीएमजीएसवाई के खिलाफ क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

Tue, 21 Jan 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers accuse PMGSY of arbitrariness
सतपुली तहसील में अपनी मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे बंदूण गांव के ग्रामीण। - फोटो : KOTDWAR
जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम बंदूण के ग्रामीणों का सड़क के एलाइनमेंट को बदलने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने उनकी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को अपनी एक सूत्री मांग को लेकर बंदूण गांव के लोगों ने सतपुली तहसील में पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि वे निर्माणाधीन वड्डा-ताड़केश्वर मोटर मार्ग के एलाइनमेंट का पिछले कई माह से विरोध कर रहे हैं। कहा कि सड़क निर्माण से साढ़े आठ सौ की आबादी वाले बंदूण गांव का एकमात्र पेयजल श्रोत खतरे में पड़ जाएगा। पेयजल स्रोत बंदूण के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, कमलखेत और प्राथमिक विद्यालय बंदूण जहां दोनों विद्यालयों में 300 छात्र अध्ययनरत हैं इनका भी एक मात्र पेयजल स्रोत है। सड़क निर्माण से उक्त पेयजल स्रोत का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। ग्रामीणों के भारी विरोध के बावजूद पीएमजीएसवाई सड़क के प्रस्तावित एलाइनमेंट पर ही सड़क निर्माण करने पर अड़ा हुआ है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण मदन सिंह, मोहन सिंह, कल्याण सिंह, जयपाल सिंह, चंदी देवी, मोनिका देवी, महेशा नंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed