{"_id":"6ad8bf3ceb7b799b210fab2c","slug":"demand-raised-for-upgrading-phc-pokhara-to-a-chc-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127506-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पीएचसी पोखड़ा को सीएचसी में उच्चीकृत करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पीएचसी पोखड़ा को सीएचसी में उच्चीकृत करने की उठाई मांग
Wed, 21 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। विकासखंड मुख्यालय पोखड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजकर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग की है।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने पोखड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए हंस अस्पताल सतपुली के अलावा कोटद्वार और देहरादून जाना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को समय व धन खर्च करने के साथ ही कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री से क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की मांग की है। पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, ग्राम प्रधान एरोली बलबीर सिंह, प्रधान सिलेथ कविता रावत, प्रधान मेलगांव दीपक नेगी, मनोहर प्रसाद और जितेंद्र बिष्ट सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए प्रमुखता से मांग उठाई।