{"_id":"57656d824f1c1b872011bde7","slug":"village-to-village-development-work-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर विकास कार्य बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर विकास कार्य बताएंगे
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि गांव स्तर पर बैठकें करके पार्टी भाजपा के झूठे चेहरे को जनता के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं उन्हें गांव-गांव जाकर लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उनका निराकरण हो सके।
विज्ञापन
राणा ने दावा किया कि वर्ष 2017 के चुनावों में जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत होगी। पौड़ी शहर में कई दिन से पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान विनोद बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, कैलाश बिष्ट, संजय डबराल, रेखा भंडारी, मुकेश कंडारी, सावित्री नेगी, शिवप्रसाद रतूड़ी, पदमेंद्र सिंह, प्रेमबल्लभ, मनवर सिंह, शशि चमोली और सहदेव राणा आदि थे।
विज्ञापन