फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Victory Day is a tribute to the martyrs.

विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

Fri, 16 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 16 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Victory Day is a tribute to the martyrs.
कोटद्वार के जानकीनगर एसवीएम इंटरकालेज में भारत-पाक युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक को सम्मानित करते पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala.

विजय दिवस पर कोटद्वार में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार सैनिक कल्याण विश्राम गृह में दस वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से एसबीएम इंटरकालेज जानकीनगर में एक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सेेना में जाने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर हुई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सहायक अधिकारी कैप्टन चंडीप्रसाद धूलिया (से.नि.) ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद उन अमर शहीदों को याद करना है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से समस्याओं का समाधान कराने की अपील की। ले. कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.) ने कहा कि शहीद एवं उनके परिवारों के प्रति हर देशवासी कृतज्ञ है। कार्यक्रम में शहीदों की पत्नियां राजेश्वरी देवी, विमला देवी, वेलमा देवी, गंगोत्री देवी, लीला देवी, गणेशी देवी, चित्रा देवी, चंदी देवी शाकंबरी देवी को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार की ओर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट रतन सिंह नेगी (से.नि.) ने कहा कि आज देश को युवाओं की सेवा की आवश्यकता है। भारतीय सेना में अधिकारियों की कमी है, इसके लिए युवाओं को खुद को तैयार करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि 1971 की लड़ाई में हमारे जवानों ने देश रक्षा की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उसे देश कभी नहीं भुला सकता।


कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने किया। कार्यक्रम में शौर्य चक्र विजेता बलदेव सिंह नेगी, सावित्री देेवी, प्रेम सिंह बिष्ट, रतन सिंह नेगी, महानंद ध्यानी, बलवान सिंह, सीपी डोबरियाल, सुल्तान सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, भोपाल सिंह रावत, सतीश चंद्र तिवारी, संदीप सिंह बिष्ट, लक्ष्मी खंरियाल, संगीता रावत आदि मौजूद थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed