{"_id":"660c0d9bdf19b23fd701c9c2","slug":"vehicular-traffic-started-on-banghat-bridge-which-was-closed-for-four-months-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-107060-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चार माह से बंद बांघाट पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चार माह से बंद बांघाट पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन
ईई ने पुल पर पूजा-अर्चना कर करवाई आवाजाही
सतपुली। सतपुली देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थित बांघाट पुल की रेट्रो फिटिंग का कार्य पूरा होने के चार माह बाद मंगलवार से पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया। लोनिवि पौड़ी के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने मंगलवार सुबह पुल के बांघाट छोर पर पूजा कर आवाजाही शुरू करा दी है। पुल पर बीते तीन दिसंबर से आवाजाही बंद थी।
सतपुली-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर स्थित बांघाट पुल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। मार्ग से देवप्रयाग और पौड़ी दोनों क्षेत्राें के लिए आवाजाही होती है। बदहाल हुए पुल को बीते 3 दिसंबर को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया था। मरम्मत में पूरे चार महीने लग गए। लोनिवि पौड़ी ने मंगलवार को पुल का निरीक्षण करने के बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया।
ईई ने बताया कि पुल की रेट्रो फिटिंग एवं रंग रोगन समेत अन्य कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पुल की मरम्मत के दौरान क्षेत्रवासियों को नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। बारिश के कारण एक माह पूर्व 3 मार्च को उक्त डायवर्जन मार्ग बहने के कारण लोगों को पांच दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल पर आवागमन शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें अब धूल भरे डायवर्जन मार्ग से निजात मिल गई है।