फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vehicle fell into ditch, two including PRD jawan died

Kotdwar News: खाई में गिरा वाहन, पीआरडी जवान समेत दो की मौत

Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into ditch, two including PRD jawan died
कोटद्वार। दुधारखाल-रिखणीखाल मार्ग पर सिरवाणा गांव के समीप शनिवार रात को रिखणीखाल के तहसीलदार का वाहन अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पीआरडी के जवान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह होश में आने के बाद चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रिखणीखाल पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस प्रथमदृष्टया दुर्घटना का कारण अंधे मोड़, संकरी सड़क और बारिश के बाद छाये घने कोहरे बता रही है।रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि रविवार सुबह 7:00 बजे के करीब रिखणीखाल-दुधारखाल मार्ग पर रिखणीखाल के नायब तहसीलदार के वाहन के अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर उनके नेतृत्व में पहुंची पुलिस फोर्स ने बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे वाहन चालक सतपाल (41) को बाहर निकालकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर कोटद्वार के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन




कोटद्वार के खूनीबड़ क्षेत्र के रहने वाले सतपाल रिखणीखाल नायब तहसीलदार के चालक हैं। वहीं वाहन में फंसे दो शवों को पुलिस ने वाहन को काटकर बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है और वह अभी कुछ नहीं बता पा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां अंधा मोड़ है सड़क भी बेहद संकरी है। वहीं बारिश के बाद यहां घना कोहरा छाया था। पुलिस के मुताबिक संभवत: इसी के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत



मृतकों की शिनाख्त पीआरडी के जवान दिलवर सिंह (40) पुत्र मनवर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह (36) पुत्र भगत सिंह निवासी बगर गांव रिखणीखाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रश बैरियर होते तो...



जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां क्रश बैरियर भी नहीं लगे हैं। अगर यहां क्रश बैरियर होते तो शायद यह हादसा नहीं होता। वहीं रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का कहना है कि क्रश बैरियर को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।


.



मृतक जसबीर की हैं दो बेटियां, परिवार में कोहराम

रिखणीखाल ब्लॉक के बगर गांव निवासी मृतक जसबीर का रिखणीखाल में रेस्टोरेंट है। शनिवार शाम को सभी जसबीर को उनके गांव छोड़ने जा रहे थे। जसबीर की दो मासूम बेटियां हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिंकी देवी सिरवाणा सीट से निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में दोनों बेटियों के साथ कोटद्वार के पदमपुर सुखरो में किराये पर रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed