फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vehicle falls into ditch on Naugaon-Purola motor road, four injured

Kotdwar News: नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चार घायल

Mon, 16 Feb 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicle falls into ditch on Naugaon-Purola motor road, four injured
पुरोला। नौगांव–पुरोला मोटर मार्ग पर रविवार देर रात सौंदाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुरोला पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वाहन देहरादून से मोरी की ओर जा रही थी। नौगांव से करीब 12 किमी आगे सौंदाड़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों में हिमांशु रावत (18) पुत्र मनोज रावत निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) पुत्र किताब सिंह निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव व चुनू (16) पुत्र प्रताप कुंवर निवासी भितरी शामिल हैं। सीएचसी पुरोला के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें रितिक और अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दो का उपचार सीएचसी में जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed