फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   veer chandra garwali

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

Fri, 25 Dec 2015 09:43 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 25 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की 125वीं जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अंग्रेजों के सामने दिखाए गए उनके अदम्य साहस को याद किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने तहसील प्रांगण में स्थापित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली केवल उत्तराखंड के ही नहीं पूरे देश की महान विभूति थे। कहा कि गढ़वाली के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार कदम उठाएगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, गोविंद सिंह बिष्ट, बीबी ध्यानी, मंगल सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, मातबर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मृति एवं स्मारक समिति की ओर से ध्रुवपुर में आयोजित कार्यक्रम में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समिति के अध्यक्ष और गढ़वाली के पौत्र शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली सहित समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनता ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  इस अवसर पर समिति महासचिव चंद्रप्रकाश नैथानी, डा. नंद किशोर ढौंढियाल, रामचरण गुसाईं, मनोज गुसाईं, गीता बिष्ट, बीना बिष्ट, गौर सिंह, अरुण असवाल, जितेंद्र नेगी, रजत भट्ट, मनीष बिष्ट, दिलबर सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भरतनगर उर्तिच्छा में आयोजित कार्यक्रम में घाड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने वीर चंद्रसिंह गढ़वाली को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि दूधातोली और भरत नगर का विकास उनका सपना था, जो आज भी विकास की राह ताक रहा है। कोटद्वार-बल्ली मोटर मार्ग उन्हीं की देन है। इस मौके पर विपिन रावत, दर्शनलाल चौधरी, कृपाल सिंह नेगी, प्यारेलाल चौधरी, नत्थी सिंह नेगी, रोशनलाल चौधरी, जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed