फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   VC gots academic excellence award

कुलपति को मिला एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड

Thu, 04 Feb 2016 09:45 PM IST
श्रीनगर
श्रीनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. जवाहर लाल कौल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ओएसडी प्रो डीएस नेगी ने बताया कि कुलपति प्रो. कौल को अमेटी विवि नोएडा में आयोजित समारोह के दौरान एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें नार्थ हेम्पटन विवि यूके के कुलपति प्रो. निक स्टेफोर्ड के हाथों मिला है। इससे पहले कुलपति प्रो. कौल राष्ट्रपति के विदेश दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान कुलपति प्रो. कौल को वोट ऑफ थैंक्स के लिए चयनित किया गया था। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी व महासचिव अमर सिंह निजवाला ने कहा कि कुलपति को पुरस्कार मिलने से विवि का नाम रोशन हुआ है। कुलपति को एकेडमिक एक्सलेंस अवार्ड मिलने पर विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed