{"_id":"571f6f0a4f1c1bfb4ca914d6","slug":"vanaadni-till-commitioner-resi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त आवास के समीप तक पहुंची आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त आवास के समीप तक पहुंची आग
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में भड़की आग अब पौड़ी शहर के समीप पहुंच गई है। वनाग्नि से ब्लाक कार्यालय के समीप स्मृति वन जलकर राख हो गया है। आयुक्त आवास के समीप के जंगल आग की चपेट में आने से धू-धूकर जल रहे हैं। तेजी से फैल रही आग पर काबू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह आयुक्त आवास के समीप एवं नागदेव के जंगल में आग भड़क गई। कुछ ही देर में यह आग चारों तरफ फैल कर बेकाबू हो गई। गढ़वाल वृत्त के वन संरक्षक जीएस सोनार, सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र, एसडीएम पीएल शाह और वन विभाग के कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि खड़ी पहाड़ी होने से कोई आग के समीप जाने की हिम्मत नहीं जुुटा पाया।
विज्ञापन
वन संरक्षक जीएस सोनार ने बताया कि आग को काबू पाने के लिए विभागीय कर्मी जुटे हैं। करीब दो हेक्टेयर क्षेत्रफल आग की चपेट में आकर जल चुका है। जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ शहर के समीप मांडाखाल, नागदेव रेंज, पौड़ी-पाबौ मार्ग में चोपड़ियूं के अलावा कल्जीखाल, कोट, खिर्सू, पोखड़ा ब्लाक में भी कई जगहों पर जंगलों में आग लगी है।
विज्ञापन
पौड़ी। भिमली गांव के बांज के जंगल में भी मंगलवार को आग भड़क उठी। विद्यार्थियों की ओर लगाए पेड़ों को जलता देख जीआईसी दोमटखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य दिलवर सिंह नेगी, गिरीश रावत, मोहन चंद्र घिल्डियाल, मुकेश रावत समेत विद्यार्थी और कर्मचारी आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सामूहिक रूप से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।