फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vaibhav Bisht and Neha Chauhan won chess tournament

वैभव बिष्ट और नेहा चौहान ने जीती शतरंज प्रतियोगिता

Sun, 04 Apr 2021 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Vaibhav Bisht and Neha Chauhan won chess tournament
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में चल रही दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वैभव बिष्ट और नेहा चौहान ने शतरंज प्रतियोगिता जीती।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में वैभव बिष्ट विजेता और ऋषभ सिंह उपविजेता रहे। जबकि महिला वर्ग में नेहा चौहान विजेता और हिमानी उपविजेता रही। कैरम प्रतियोगिता का पुरुष एकल वर्ग का खिताब सूरज चौधरी ने जीता। जबकि अमन बहुखंडी उपविजेता रहे। इसके अलावा पुरुष डबल्स वर्ग में शुभम नेगी और कार्तिकेय कपूर की जोड़ी विजेता, अंशुल और मुकुल जुयाल की जोड़ी उपविजेता रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में अक्षय नेगी विजेता और आशीष कुमार उपविजेता रहे। वहीं डबल्स वर्ग में आशीष कुमार और आफताब अहमद की जोड़ी विजेता बनी। मौसम और अरुण कुमार की जोड़ी को दूसरा स्थान मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग में आकृति गुसाईं ने बाजी मारी। और डबल्स वर्ग में निशा और हिमानी ममगाईं की जोड़ी विजेता, निशा और दिव्याक्षी देवरानी उपविजेता रहे। टेबल टेनिस पुरुष एकल वर्ग में अंकित डबराल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जबकि तुषार गुसाईं उपविजेता रहे। डबल्स वर्ग में सिद्धांत जजेडी और तुषार गुसाईं की जोड़ी विजेता, समर्थ काला और अक्षय नेगी की जोड़ी उपविजेता रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि चौबटाखाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी, प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीमा चौधरी, क्रीडा प्रभारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. हीरा सिंह, डॉ. दया किशन जोशी, डॉ. अनिल मान, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. अंशिका बंसल, डॉ. नीता भट्ट, डॉ. रंजना, डॉ. योगिता, डॉ. ऋचा जैन, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. भागवत रावत, डॉ. शोभा रावत, डॉ. प्रीती रानी, डॉ. शेखर मैठाणी, डॉ. धनेंद्र, डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि बहुखंडी ने किया।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed