Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vaccination rehearsal done in four centers in Dugadda

दुगड्डा के चार केंद्रों में किया गया टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Vaccination rehearsal done in four centers in Dugadda
राजकीय बेस अस्पताल में आयोजित कोरोना ड्राइ रन में प्रतिभाग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुगड्डा ब्लाक के चार केंद्रों पर फाइनल ड्राई रन किया गया, जिसमें लोगों ने पांच प्रक्रियाओं में गुजरते हुए टीका लगाने का सफल पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक के कोविड-19 चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि कोटद्वार बेस अस्पताल, एलोपैथिक चिकित्सालय लालपानी, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल सिमलचौड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में सफलता पूर्वक ड्राई रन किया गया। बताया कि सुबह दस बजे ड्राई रन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। टीकाकरण की पहली प्रक्रिया में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। दूसरी प्रक्रिया में शिक्षा, ब्लाक और राजस्व विभाग के वैक्सीनेशन ऑफिसरों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति का परिचय पत्र सूची से मिलान किया। तीसरी प्रक्रिया में कंप्यूटर में कार्य कर रहे अधिकारी ने कोविड-19 पोर्टल पर टीकाकरण वाले का डेटा फीड किया। चौथी प्रक्रिया में स्टाफ नर्स, एएनएम और फार्मेसिस्ट टीकाकरण लिस्ट वाले लोगों को डमी टीका लगाया। इसके बाद 30 मिनट के लिए व्यक्ति को बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed