फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vaccination of 18 plus people started in PHC

पीएचसी में 18 प्लस के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू

Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 18 plus people started in PHC
द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने रिबन काटकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगानी जरूरी है। अभी खतरा टला नहीं है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की। नगरपालिका दुगड्डा के सभासद दीपक ध्यानी ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पीएचसी दुगड्डा में भी वैक्सीनेशन शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने वैक्सीन उपलब्ध होने पर पीएचसी दुगडडा में भी वैक्सीन लगवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर पीएचसी डाडामंडी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिसोदिया, डॉ. सागर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता गौड़, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र द्विवेदी, इंद्रमोहन, सतीश बौंठियाल, भास्कर कुकरेती, समेत वैक्सीनेशन टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लॉक में 615 लोगों को लगा टीका
कण्वघाटी। शुक्रवार को दुगड्डा ब्लॉक के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 615 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए जीआईसी कण्वघाटी में बनाए गए दो बूथों पर 444 लोगों का टीकाकरण किया गया। 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में कोटद्वार पीपीसी में 149, लकड़ीपडाव कोटद्वार में 22 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed