फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   vaccant of professors post

ग्वालखुड़ा में रिक्त हैं प्रवक्ताओं के पद

Thu, 24 Dec 2015 06:15 PM IST
पाबौ
पाबौ Updated Thu, 24 Dec 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के बावजूद जीआईसी ग्वालखुड़ा में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पाई है। इस कालेज में गणित, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, हिंदी और भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त पड़े हुए हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कालेज में पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बाली कंडारस्यूं पट्टी में पड़ने वाले राजकीय इंटर कालेज ग्वालखुड़ा को शासन की ओर से कोई डेढ़ साल पहले उच्चीकृत कर इंटर कालेज बनाया गया था। इस कालेज में प्रवक्ताओं के नौ पद भी सृजित किए गए थे, लेकिन इन पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। इस वजह से 103 छात्र संख्या वाले इस इस कालेज में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा था। अगस्त माह में हुई अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी समस्या को दूर नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इस कालेज में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती तो की गई, लेकिन गणित, हिंदी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल विषय के प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई। ये पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने बताया कि शिक्षक न होने से ग्वालखुड़ा, कोठला समेत कई गांवों के कई विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पांच किलोमीटर दूर जीआईसी चोलोसैण जाने को मजबूर हैं।


अतिथि शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत जीआईसी ग्वालखुड़ा में गणित, हिंदी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल विषय के प्रवक्ताओं के पद विभाग की ओर से निर्धारित रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है जिसके कारण इन पदों के लिए  अभ्यर्थी नहीं मिल पाए। अभी तक ये पद खाली हैं। नियुक्ति के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
-एसपी बौड़ाई, खंड शिक्षा अधिकारी, पाबौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed