फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Usha Sajwan becomes GMOU's general manager

उषा सजवान बनी जीएमओयू की जनरल मैनेजर

Wed, 06 Nov 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Usha Sajwan becomes GMOU's general manager
जीएमओयू की जनरल मैनेजर नियुक्त होने पर उषा सजवाण का फूलमाला से स्वागत करते कर्मचारीगण। - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की बैठक में कंपनी के रिक्त पड़े जनरल मैनेजर के पद पर उषा सजवान की नियुक्ति कर दी गई है। बुधवार को कंपनी मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संचालक मंडल अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने एनजीटी द्वारा वाहनों की आयु सीमा 10 वर्ष किए जाने पर विरोध जताया। कंपनी द्वारा वाहनों की आयु सीमा 10 वर्ष करने के विरोध में उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने भी जीएमओयू को समर्थन दिया है। उन्होंने सरकार से वाहनों की आयु सीमा पूर्व की भांति 15 वर्ष रखने की मांग की है। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो जीएमओयू और उत्तराखंड परिवहन महासंघ संयुक्त रूप से इस मामले का पुरजोर विरोध करेंगे। उत्तरांचल परिवहन कर्मचारी संघ, जीएमओयू के कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर उषा सजवान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में सचिव विजयपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, अखिलेश नेगी, भाष्करनानंद, जयपाल सिंह रावत, नरेंद्र सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सिंह चंद्र, उत्तराखंड परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed