फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Urinal pot found blocked in Sulabh toilet, notice issued

Kotdwar News: सुलभ शौचालय में अवरुद्ध मिला यूरिनल पॉट, नोटिस जारी

Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Urinal pot found blocked in Sulabh toilet, notice issued

विज्ञापन
कोटद्वार। सार्वजनिक सुलभ शौचालय गंदा मिलने और फड़ वालों का सामान रखने पर सुलभ शौचालय के केयरटेकर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गोखले मार्ग पर नगर निगम का सार्वजनिक सुलभ शौचालय बना है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल संस्था की है। सोमवार शाम नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अजय कुमार अष्टवाल एवं सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। यूरिनल पॉट में यूरिन रुका होने के साथ ही गंदा भी था। साथ ही शौचालय परिसर में गोखले मार्ग पर फल-सब्जी की फड़ें लगाने वालों का कुछ सामान भी रखा था।




दरअसल, नगर निगम आकस्मिक अभियान चलाकर सड़क, फुटपाथ एवं नाली पर अतिक्रमण कर फल-सब्जी की फड़ लगाने वालाें पर कार्रवाई में जुटा है। निरीक्षण के समय अतिक्रमण हटवाया गया था। शौचालय पहुंचकर देखा तो वहां कुछ फड़ों का सामान रखा था। उस समय शौचालय का केयरटेकर मौके से नदारद था। वहां मिले लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त की। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सफाई के प्रति गंभीर नहीं होने और व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed