फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   University today launched the Wi-Fi function

विवि में आज वाई फाई कार्य का शुभारंभ

Wed, 21 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 21 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
University today launched the Wi-Fi function
वाई-फाई - फोटो : file photo
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला , चौरास सहित टिहरी व पौड़ी परिसर 15 मार्च 2017 तक वाई-फाई सुविधा युक्त होंगे। इस कार्य का शुभारंभ गुरुवार (आज) से होगा। इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले विभागों को अतिरिक्त अनुदान देने के साथ ही  रेशनलाइजेशन के मामले में 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में  विवि के नवनियुक्त प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवि परिसरों को वाई-फाई सुविधा युक्त कैंपस बनाए जाने का कार्य गुरुवार से शुरू होगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से करीब साढ़े इक्कीस करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा अधिकृत की गई निक्सी संस्था के माध्यम से विप्रो कंपनी बिड़ला परिसर से इस कार्य का श्रीगणेश करेगी। प्रो. नेगी ने विवि में रिसर्च व डेवलपमेंट फैसिलिटी बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य किए जाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जंतु विज्ञान विभाग का इकोसिस्टम को लेकर यूके की एक कंपनी के साथ, भूगोल विभाग का मौसम संबंधी जानकारी के लिए इंडियन मैट्रोलॉजिकल विभाग और भूगर्भ विज्ञान का गंगा नदी को लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी के साथ विवि ने एमओयू किया है। उन्होंने कहा कि वाई-फाई सुविधा शुरू होने पर विवि के प्रत्येक विभाग का डिजिटिलाइजेशन किया जाएगा।


साथ ही विवि में ऑनलाइन कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पद्माकर मिश्रा, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. एसएस रावत, प्रो. आरसी डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed