फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uncontrolled car falls into a ditch, woman injured

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, महिला घायल

Tue, 18 Aug 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car falls into a ditch, woman injured
नजीबाबाद से धुमाकोट आ रही एक कार मैदावन के पास सिमला रौला में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि चालक समेत तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग बैंक और कोषागार के कार्य से धुमाकोट आ रहे थे।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कार चालक योगेंद्र (27) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम ढिंगरपुर यूपी, जनार्द्धन प्रसाद (62) पुत्र विशन दत्त ग्राम डोबा तहसील धुमाकोट, राजेश्वरी देवी (67) पत्नी जगतराम और उसका पुत्र अनुज कुमार (40) निवासी ग्राम बिलकोट घायल हो गए। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी नैनीडांडा पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जीशान ने बताया कि राजेश्वरी देवी के सिर पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वाहन हादसे में महिला गंभीर घायल
चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़-मणी मार्ग पर बल्डोगी गांव के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब पांच मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में मणी गांव निवासी सुंदरी देवी पत्नी देवचंद गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि शेष 5 लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी चिन्यालीसौड़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed