फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uncontrollable dumper aged crushed by the move, death

बेकाबू डंपर ने राह चलती वृद्धा को कुचला, मौत

Fri, 10 Jun 2016 10:04 PM IST
बैजरो/बीरोंखाल।
बैजरो/बीरोंखाल। Updated Fri, 10 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

बीरोंखाल-रिखणीखाल कोटद्वार मार्ग पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती वृद्धा को टक्कर मारकर कुचल डाला। वृद्धा की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर रिखणीखाल की ओर फरार हो गया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार नाकुरी ग्राम निवासी विमला देवी (74) पत्नी स्व. गोविंद सिंह रावत शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारापत्ती लेने के लिए जंगल जा रही थी। गांव के पास सड़क पर एक बेकाबू डंपर ने उन्हें टक्कर मारकर बुरी तरह कुचल डाला। वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्धा का सिर डंपर के पहिये की चपेट में आ गया था। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक खाटली पल्ला सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह, प्रदीप, संजय ने डंपर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। राजस्व पुलिस ने बताया कि सड़क के डामरीकरण में लगे एक कंपनी के डंपर की पहचान कर ली गई है।  
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार वृद्धा गांव में अकेेेली रहती थी। उनके बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं, उन्हें सूचना भिजवा दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी से वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम बीरोंखाल में कराए जाने का आग्रह किया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed