{"_id":"6af716ca9972276751061875","slug":"uncle-arrested-for-raping-14-year-old-niece-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128031-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 14 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी फूफा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 14 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी फूफा गिरफ्तार
Fri, 13 Nov 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की बुआ ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 12 नवंबर को नगर क्षेत्र के एक वार्ड निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ जबरन यौन संबंध बनाए। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने तत्काल पॉक्सो व बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गहन विवेचना की। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को पौड़ी स्थित जिला जज न्यायालय में पेश करने के लिए ले गई है।