फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD's central command should be handed over to senior leader Dr. Shaktisail Kaparwan

Kotdwar News: वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण को सौंपी जाए यूकेडी की केंद्रीय कमान

Fri, 21 Jul 2023 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
UKD's central command should be handed over to senior leader Dr. Shaktisail Kaparwan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई की बैठक में दल का भावी केंद्रीय अध्यक्ष और नेतृत्व का दायित्व वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण को सौंपने का प्रस्ताव पास कर केंद्रीय कार्यकारिणी से इसके लिए आग्रह किया गया।
मवाकोट में हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा कि डॉ. शक्तिशैल कपरवाण सभी केंद्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवारों में सबसे वरिष्ठ हैं। वह केंद्रीय संरक्षक पद पर भी कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में वह केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि गैरसैंण और मसूरी में अधिवेशन स्थगित किए जाने पर कण्वनगरी कोटद्वार में 25 जुलाई 2023 को उत्तराखंड क्रांति दल का अधिवेशन होगा।
विज्ञापन

अधिवेशन के आयोजन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। जिसमें महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत को अध्यक्ष, प्रवेश चंद्र नवानी, रमेश चंद्र कोठारी, पुष्कर सिंह रावत, सर्वेंद्र काला, विनोद चौधरी, सुरेश पटवाल, भारत मोहन काला, यतेंद्र भट्ट आदि सदस्य एवं केंद्रीय पदाधिकारियों में हरीश द्विवेदी, श्रवण सिंह रावत को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया। अन्य समितियों का भी गठन शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed