फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD to Form Government in the State: Central President

राज्य में बनेगी उक्रांद की सरकार : केंद्रीय अध्यक्ष

Sun, 17 May 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 17 May 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
UKD to Form Government in the State: Central President
आगामी चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता
विज्ञापन

सतपुली में चला सदस्यता अभियान
सतपुली। उत्तराखंड क्रांति दल ने सदस्यता बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूती देने के लिए रविवार को सतपुली में सदस्यता अभियान चलाया। इससे पहले केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में सतपुली के मुख्य मार्गों में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
रविवार को एक होटल में आयोजित जनसभा में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटने में लगे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड का मतदाता दोनों दलों को कड़ा सबक सिखाते हुए सत्ता से खदेड़ेगा। प्रदेश में जनभावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनेगी। उत्तराखंड के शहीदों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड क्रांति दल ही राज्य का विकास करने में सक्षम है।
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर रहे दिगमोहन सिंह नेगी ने अपने बीरोंखाल, पोखड़ा और एकेश्वर क्षेत्र से आए दर्जनों समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं 50 से अधिक अन्य ग्रामीणों ने भी उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली। यूकेडी के नगर अध्यक्ष अनुराग बौंठियाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा का संचालन हरीश पोखरियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय संरक्षक पूरण सिंह कठैत, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, केंदीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेजर (रिटा.) संतोष भंडारी, केंद्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ महिपाल पुंडीर, जिला प्रभारी समीर मुंडेपी, जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, गढ़वाल प्रभारी सुनील कोटनाला, केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed