फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ukd shankhnad rally

शंखनाद रैली से यूकेडी ने जनता से मांगा सहयोग

Thu, 02 Jun 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Thu, 02 Jun 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
ukd shankhnad rally
पौड़ी में यूकेडी की शंखनाद रैली में शामिल केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तराखंड क्रांति दल ने शंखनाद रैली के जरिए प्रदेश की जनता से भाजपा-कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड के लिए आने वाले विधानसभा चुनावों में यूकेडी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि राज्य बनाने के लिए जिस तरह यूकेडी के नेतृत्व में राज्य की जनता ने जोरदार संघर्ष किया था उसी तरह अब अपने राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त, माफियाराज से मुक्त करने के लिए भाजपा-कांग्रेस का सफाया करना जरूरी हो गया है। उधर, पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रैली निकाली और प्रदेश की कांग्रेस सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक भवन के प्रेक्षागृह हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य निर्माण के वक्त हुए आंदोलन में पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज हमारा राज्य माफिया के चंगुल में है। उत्तराखंड के लिए जिस तरह यूकेडी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने संघर्ष किया था उसी तरह अब इन माफिया, भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने के लिए पूरी तरह यूकेडी का साथ देना होगा।
विज्ञापन


प्रदेशवासियों को मिली पलायन की पीड़ा
त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के बाद 16 सालों में भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा और पलायन की पीड़ा प्रदेशवासियों को दी। स्टिंग मामले का जिक्र करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि इन दोनों दलों ने विधायकों की खरीद-फरोख्त करके देवभूमि को कलंकित कर दिया। यह राज्य यूकेडी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के द्वारा किए गए आंदोलन के रूप में हमें मिला। संचालन जिलाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जुयाल, प्रवक्ता सुरेश चंद्र जुयाल, गढ़वाल प्रभारी राजेंद्र गैरोला, कोषाध्यक्ष नवीन पवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव आबाद करेगी यूकेडी
पुष्पेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में घोषणा की कि यदि अगले चुनाव में यूकेडी जीतकर सरकार बनाएगी तो हम छोटे उद्योग लगाएंगे। कुटीर उद्योग लगाने की नीति लाएंगे और इन्हें प्रोत्साहित करेंगे। हर गांव और तोक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा मुहैया कराएंगे। हमारा मकसद हर गांव को आबाद करना है।

दिल्ली से चुनकर आते हैं सीएम
वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अब तक प्रदेश में जो भी मुख्यमंत्री बना है वह दिल्ली से चुनकर आता है। अब तक भाजपा-कांग्रेस में से किसी ने भी प्रदेश की जनता से चुने हुए विधायकों में से सीएम नहीं बनाया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सीएम लीज पर है।

तीस लाख कर चुके पलायन
काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जिस राज्य के निर्माण के लिए हमारे लोगों ने शहादत दी उसके बन जाने का लाभ लुटेरे ले रहे हैं। आंदोलन के दिनों को याद करते हुए ऐरी ने कहा कि उन्होंने अंहिसात्मक आंदोलन किया था लेकिन तत्कालीन यूपी सरकार के इशारे पर आंदोलनकारियों की जान गई थी। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के चलते अब तक करीब तीस लाख लोग पलायन कर गए हैं।


घोटाले छुपाने में भाजपा, कांग्रेस दोस्त
ऐरी ने कहा कि राज्य गठन के बाद भाजपा-कांग्रेस की सरकारों ने कुंभ समेत 56 घोटाले कर डाले। अब तक दोनों की सरकारों ने जो भी घोटाले किए उन्हें दबाने के लिए ये लोग एक-दूसरे का पूरा साथ निभाते आ रहे हैं। सीएम के स्टिंग पर ऐरी ने कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed