फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD raged over memorial break

स्मारक तोड़ने पर भड़की यूकेडी, सरकार पर लगाया शहीदों का अपमान करने का आरोप

Sun, 01 Nov 2020 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
UKD raged over memorial break
राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में बने स्मारकों को तोड़ने पर उक्रांद (यूकेडी) का गुस्सा फूटा। महानगर इकाई की बैठक में नगर निगम में शामिल गांवों से टैक्स वसूलने का भी उक्रांद ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

रविवार को पदमपुर स्थित कार्यालय में कोटद्वार महानगर अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान वक्ताओं ने शहीद स्मारकों को तोड़ने की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेेश सरकार पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों की बदौलत ही पृथक उत्तराखंड राज्य बना है। कहा कि ऋषिकेश में एनएच अथॉरिटी ने शहीद स्मारक को तोड़ दिया। यहां उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की मूर्ति स्थापित थी। साथ ही प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून में स्थित शहीद स्मारक को तोड़ने की योजना बना रही है। इससे आंदोलनकारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बैठक में कोटद्वार नगर निगम में संपत्ति कर वसूलने के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। कहा कि नगर निगम के गठन के समय प्रदेश सरकार ने जनता को विश्वास दिलाया था कि अगले दस वर्षों तक नगर निगम शामिल गांवों से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा, लेकिन सरकार अब अपने वायदों से पलट रही है। बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र सिंह रावत, पंकज भट्ट, पितृशरण जोशी, भगवती प्रसाद कंडवाल, अशोक कंडारी, विनय भट्ट, हरीश बहुखंडी, दलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात सिंह गुसाईं, प्रवीन नेगी, मनोहर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गुलाब सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed