फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD protested at Satpuli police station over the death of a young man

Kotdwar News: युवक की मौत पर यूकेडी ने सतपुली थाने पर किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2026 10:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
UKD protested at Satpuli police station over the death of a young man
पंकज की मां ने थानाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन






सतपुली। रैतपुर गांव के युवक की मौत के मामले में कांग्रेस के बाद अब यूकेडी ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने परिजनों की मौजूदगी में सतपुली थाने पर धरना प्रदर्शन किया।



यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट और दिनेश चंद्र मास्टर के नेतृत्व में जुलूस निकाल सतपुली थाने पहुंचे यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया और थाने के प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। जुलूस में मृतक पंकज कुमार की मां पुष्पा देवी और परिजन भी शामिल थे। उन्होंने आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी थाने में मौजूद एसएसपी से वार्ता की।
विज्ञापन


पुष्पा देवी ने प्रार्थनापत्र में कहा कि सतपुली थाना प्रभारी की प्रताड़ना के कारण उनके पुत्र ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। वह विधवा महिला हैं और बेटे की मौत के बाद अकेली रह गई हैं। उनके साथ 8 वर्षीय पुत्री है। उन्होंने जान माल के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा प्रदान करने व बेटे के हत्यारोपी को मौत की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

एएसपी ने सभी पक्षों के बयान दर्ज किए



कोटद्वार। पंकज कुमार के खुदकुशी मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे एएसपी मनोज कुमार ठाकुर दो दिन से सतपुली में डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पंकज के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। एएसपी ने युवक का मेडिकल करने वाले डॉक्टर, एफएसएल टीम समेत संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। इस मामले के राजनीतिक तूल पकड़ने के कारण प्रशासन ने आसपास के थानों की पुलिस सतपुली बुला ली है।


----------



अनुसूचित जाति आयोग ने मामले की रिपोर्ट मांगी

सतपुली। पंकज की खुदकुशी के मामले को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग ने भी गंभीरता से लिया है। आयोग की सचिव कविता टम्टा ने एसएसपी पौड़ी को भेजे पत्र में एक सप्ताह में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आयोग को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। अनूसूचित जाति आयोग के राजेंद्र सिंह राजा कोली ने सोमवार को मृतक युवक के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed