{"_id":"69ff4031eb6da8a03d0a0531","slug":"ukd-burns-governments-effigy-holds-protest-rally-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123567-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला, निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला, निकाली आक्रोश रैली
Sat, 09 May 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 09 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
झंडाचौक पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर ने अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका। वहीं, प्रभारी तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
शनिवार सुबह उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता झंडा चौक पर एकत्र हुए। उत्तराखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। यहां से जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां हुई सभा में यूकेडी के केंद्रीय संरक्षक डाॅ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली सरकार बन चुकी है।
सरकार ने विकास करने के बजाय काला धन जमा किया है। इसके विरोध में उत्तराखंड की तहसीलों और जिला मुख्यालयों में सरकार के पुतले फूंके गए हैं। साथ ही आक्रोश रैली निकालकर ज्ञापन दिए गए हैं। कहा कि यूकेडी का लक्ष्य है कि वह युवाओं और छात्रों को चरित्रवान, उच्च शिक्षित, योग्य बनाएगी और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष जगदीपक रावत एवं रोहित डंडरियाल ने कहा कि सरकार से प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। आक्रोश रैली एवं पुतला फूंकने वालों में महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, सत्यप्रकाश भारद्वाज, हरीश द्विवेदी, भारत मोहन काला, देवेंद्र रावत, कमलेश कुकरेती, गणेश रावत, उमेद सिंह भंडारी, प्रकाश रावत, दीपा अधिकारी, आरती अधिकारी, संदीप पंवार आदि शामिल रहे।