{"_id":"57979c0f4f1c1b327d21e8fa","slug":"ufnai-rpte-shedding-bike-rider-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफनाए रपटे में बहा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफनाए रपटे में बहा बाइक सवार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच उफनाए गदेरे के रपटे में बाइक सवार युवक बह गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर काशीरामपुर तल्ला के पास खोह नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार रात से मूसलाधार बारिश होने के कारण नदी-नाले और गदेरे उफन रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एकेश्वर ब्लाक निवासी युवक रवींद्र सिंह रावत (29) पुत्र पालेंद्र सिंह निवासी ग्राम रिठेल ग्राम पंचायत कांडई अपनी सफेद रंग की बाइक से कोटद्वार होते हुए संगलाकोटी जा रहा था।
विज्ञापन
उसके साथ दोस्त मुकेश कुमार निवासी चूना महेड़ा दुगड्डा भी था। जैसे ही उनकी बाइक कोटद्वार से पांचवें मील के लिए बढ़ी। बाइक वहां रपटे पर स्लिप हो गई। पीछे बैठा मुकेश सड़क के किनारे ही छिटक गया, जबकि रवींद्र बाइक समेत उफनाए गदेरे में बह गया। बाइक तो गदेरे में ही रह गई, लेकिन रवींद्र गदेरे से बहकर सीधे खोह नदी में जा समाया।
विज्ञापन
गदेरे में मिली बाइक
मुकेश ने पुलिस और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। दुगड्डा चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने घटना की जानकारी कोतवाल जेएस पुंडीर को दी। वरिष्ठ अधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। गदेरे में सर्च अभियान के तहत मृतक की बाइक बरामद कर ली गई। तहसीलदार सीएस रावत ने मृतक के गांव घटना की सूचना भिजवायी।
हरिद्वार की निजी कंपनी में काम करते थे
मृतक के दोस्त मुकेश ने बताया कि वह और रवींद्र हरिद्वार सिडकुल में प्राइवेट कंपनियों में जॉब करते हैं। मंगलवार को दोनों हरिद्वार से घर के लिए चले थे। दोपहर बाद सनेह क्षेत्र के लोगों ने खोह नदी के किनारे एक शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। शाम को गांव से पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रवींद्र सिंह के रुप में की।