फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   two ultrasound centers

दो अल्ट्रासाउंड केंद्र एक महीने के लिए निलंबित

Thu, 18 Feb 2016 08:50 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Thu, 18 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कोटद्वार व सतपुली के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के कारण तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को एक माह तक के लिए  निलंबित कर दिया। डीएम ने इन केंद्रों को दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर इनके लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के कोटद्वार और सतपुली के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में आठ जनवरी को केंद्रीय टीम ने औचक निरीक्षण किया था। केंद्रों में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर इन केंद्रों को सीज किया गया था। साथ केेंद्रों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक में उन्होंने मनसा मेटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर देवी रोड़ कोटद्वार, जैन अल्ट्रासाउंड एवं  स्कैन सेंटर बदरीनाथ मार्ग कोटद्वार व जैन स्कैन सेंटर सतपुली को एक माह के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने तीनों सेंटरों के प्रबंधकों को शपथपत्र के माध्यम से दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भट्ट ने कहा कि प्रत्येक निजी एवं सरकारी क्षेत्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीनों पर 31 मार्च तक साइलेंट ऑर्ब्जबर लगवाए जाएंगेे। इस मौके पर डीएम ने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक निरीक्षण के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल, डीसीएमएस डा. एनके त्यागी, डा. विनोद कुमार, स्वयंसेवी संगठन की यशोदा नेगी समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed