{"_id":"57ac9332cccf0ce003389b06a0b6c139","slug":"two-ultrasound-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अल्ट्रासाउंड केंद्र एक महीने के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अल्ट्रासाउंड केंद्र एक महीने के लिए निलंबित
पौड़ी
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने कोटद्वार व सतपुली के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के कारण तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को एक माह तक के लिए निलंबित कर दिया। डीएम ने इन केंद्रों को दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर इनके लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी है।
जिले के कोटद्वार और सतपुली के अल्ट्रासाउंड केंद्रों में आठ जनवरी को केंद्रीय टीम ने औचक निरीक्षण किया था। केंद्रों में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर इन केंद्रों को सीज किया गया था। साथ केेंद्रों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए थे।
बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक में उन्होंने मनसा मेटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर देवी रोड़ कोटद्वार, जैन अल्ट्रासाउंड एवं स्कैन सेंटर बदरीनाथ मार्ग कोटद्वार व जैन स्कैन सेंटर सतपुली को एक माह के लिए निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने तीनों सेंटरों के प्रबंधकों को शपथपत्र के माध्यम से दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीएम भट्ट ने कहा कि प्रत्येक निजी एवं सरकारी क्षेत्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीनों पर 31 मार्च तक साइलेंट ऑर्ब्जबर लगवाए जाएंगेे। इस मौके पर डीएम ने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक निरीक्षण के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इस मौके पर सीएमओ डा. मनीष अग्रवाल, डीसीएमएस डा. एनके त्यागी, डा. विनोद कुमार, स्वयंसेवी संगठन की यशोदा नेगी समेत आदि मौजूद थे।