फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two thieves who reached Kotdwar after stealing a bike from Delhi were caught.

Kotdwar News: दिल्ली से बाइक चुरा कर कोटद्वार पहुंचे दो चोरों को दबोचा

Fri, 22 Sep 2023 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two thieves who reached Kotdwar after stealing a bike from Delhi were caught.
दिल्ली से बाइक चुराकर चोरी के इरादे से कोटद्वार पहुंचे दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों की चेकिंग की गई तो वे बाइक के कागज नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी समीर निवासी नेजोसराय नहटौर जिला बिजनौर यूपी और अनस निवासी नया बाजार नहटौर जनपद बिजनौर यूपी ने बताया कि वे वाहन चाेरी करने के लिए कोटद्वार आए थे और दोनों बाइकों को जामिया नगर साउथ ईस्ट दिल्ली से चुराया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली हैं। दोनों के खिलाफ जामिया साउथ ईस्ट दिल्ली थाने में भी मुकदमा दर्ज है। बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed