फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two theft cases uncovered, accused arrested

Kotdwar News: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two theft cases uncovered, accused arrested
कोटद्वार। मंदिर से दान पात्र चोरी होने और एक घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

कोटद्वार निवासी सुनील अमोली ने तीन सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में घुसे चोर ने आभूषण और टेलीविजन चोरी कर लिया है। वहीं, छह अक्तूबर को हरीश बड़थ्वाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि खूनीबड़ स्थित शिव मंदिर से दान पात्र चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन

दोनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के गांव नयागांव, टांडामाईदास निवासी दीपक सैनी को एसआई शशिभूषण जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नकदी और सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी दीपक ने मंदिर और घर में चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed