फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two teachers of Inter College Nainidanda accused of molesting a student

Kotdwar News: इंटर काॅलेज नैनीडांडा के दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 27 Jan 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two teachers of Inter College Nainidanda accused of molesting a student
बैजरो। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत इंटर काॅलेज नैनीडांडा में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा ने विद्यालय के दो पीटीए शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ का मामला दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने मामले में थाना धुमाकोट में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि गत 31 दिसंबर, 2024 को एक पीटीए शिक्षक एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ने 8वें पीरियड में प्रयोगशाला में छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। जब छात्रा शिक्षक के चंगुल से छूटकर भागी तो शिक्षक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पकड़ने में असफल रहने पर शिक्षक ने किसी से उनकी शिकायत करने पर उसे फेल करने की धमकी दी। इसी विद्यालय के नागरिक शास्त्र विषय के प्रवक्ता ने घटना से तीन दिन पहले 28 दिसंबर को विद्यालय के हाफ टाइम में इसी तरह की कुचेष्टा की। इस दौरान आरोपी अध्यापक ने कहा कि वह उन्हें अच्छी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी दूसरे अध्यापक ने भी उसे फेल करने की धमकी दी। कहा कि दोनों अध्यापक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखते है व गलत इशारे भी करते हैं, जिससे उनकी बेटी उदास रहने लगी और विद्यालय जाने से भी कतरा रही है। कहा कि परिवार द्वारा लगातार दबाव डालने पर उनकी बेटी ने विगत 22 जनवरी को उन्हें व परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। धुमाकोट थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर दोनों अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed