फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two people of gang who withdraw money by changing ATMs caught, third absconding

एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोग दबोचे, तीसरा फरार

Fri, 11 Mar 2022 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Two people of gang who withdraw money by changing ATMs caught, third absconding
एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो लोग पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : KOTDWAR
कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार भाबर में एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के दो लोगों को दबोच लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दो आरोपियों से 27 एटीएम कार्ड, 10 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ जीएल कोहली ने मामले का खुलासा किया। बताया कि दिगंबर सिंह पुत्र निवासी दुर्गापुरी ने कोतवाली में एक तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने कहा कि गत 27 फरवरी को उनकी बेटी प्रीति रावत नजदीकी एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान दो युवकों ने उसकी पैसा निकालने में मदद की। इस दौरान उन्होंने एटीएम पिन की जानकारी हासिल की। बाद में दोनों ने उसे विश्वास में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। साथ ही उसके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाल विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से सूचनाएं एकत्र की। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी प्रवेश उर्फ पप्पू, लवकुश दोनों निवासी ग्राम महतौली थाना देवबंद जनपद सहारनपुर हाल निवास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को बृहस्पतिवार को सुखरो पुल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।
विज्ञापन

काला टेप लगाकर बाइक का रंग भी बदल डाला
सीओ जीएल कोहली ने बताया कि आरोपियों से बरामद घटना में प्रयुक्त बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए बाइक के वास्तविक रंग को छुपाने के लिए पूरी बाइक को टेप से ढका हुआ था। बाइक नीले रंग की थी, लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने पूरी बाइक पर काला टेप लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह दिया धोखाधड़ी को अंजाम
भाबर के जिस एटीएम में धोखाधड़ी हुई। वहां दो आरोपी हेलमेट लगाकर एटीएम के भीतर प्रवेश हुए। एटीएम से पैसे निकालते वक्त युवती मोबाइल पर बात करने में व्यस्त थी और उसका ध्यान एटीएम पर नहीं था, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। तीसरा आरोपी एटीएम के बाहर था। तीनों युवक दो बाइकों से कोटद्वार पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद उन्होंने नजीबाबाद रोड स्थित एक एटीएम से 40 हजार रुपये की नकदी निकाली। दूसरी बार उन्होंने यमुनानगर के एटीएम से पैसे निकाले। सीओ जीएल कोहली ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी एटीएम के आसपास जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर निशाना बनाते थे, जो बुजुर्ग, महिला हो या जिनको एटीएम चलाना नहीं आता। साथ ही मौका देखकर पिन नंबर की जानकारी हासिल कर और एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed