{"_id":"612f852c8ebc3e31c8731362","slug":"two-people-including-a-woman-corona-positive-kotdwar-news-drn3890944181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। सोमवार को कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज की पुष्टि होने के बाद बुधवार को आई रिपोर्ट में एक महिला और एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार बेस अस्पताल के मेडिकल वार्ड में फेफड़े का उपचार करा रही सिताबपुर क्षेत्र की महिला को बुखार आने पर उसका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव आई। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे बेस अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। वहीं दुर्गापुरी क्षेत्र का एक व्यक्ति चार दिन पूर्व बेस अस्पताल की ओपीडी में बुखार और सीने में दर्द की शिकायत लेकर आया था। उसका सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई गई और बुधवार को आई रिपोर्ट में वह भी संक्रमित मिला। सीएमओ ने कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने की अपील की।