फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two including PRD jawan died in road accident in Kotdwar

Road Accident: कोटद्वार में सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन...पीआरडी जवान समेत दो की मौत, चालक घायल

Sun, 29 Dec 2024 11:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

रिखणीखाल-दुधारखाल मार्ग पर रविवार सुबह करीब सात बजे एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two including PRD jawan died in road accident in Kotdwar
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के रिखणीखाल-दुधारखाल मार्ग पर सीरवाना के नजदीक रिखणीखाल तहसीलदार का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पीआरडी के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिखणीखाल पुलिस ने घायल चालक को वाहन से निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन


गांव सीरवाना के पास एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। रिखणीखाल थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर चालक सतपाल (41) को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल भेजा। यहां से कोटद्वार के लिए रेफर किया गया। सतपाल कोटद्वार के खूनीबड़ क्षेत्र का निवासी है। वह रिखणीखाल तहसीलदार का चालक है।
विज्ञापन


पीआरडी जवान समेत दो की हुई मौत
खाई में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए वाहन में दो व्यक्ति फंसे थे। वाहन को आपदा उपकरणों से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। एक मृतक की पहचान मनवर सिंह (40) पुत्र दिलबर सिंह, निवासी डोबरिया, तहसील रिखणीखाल के रूप में हुई। मनवर पीआरडी का जवान था और तहसील रिखणीखाल में ही तैनात था। दूसरे मृतक की पहचान जसबीर सिंह (36) पुत्र भगत सिंह, निवासी बगर गांव, तहसील रिखणीखाल के रूप में हुई। जसबीर रिखणीखाल में दुकान चलाता था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
कोहरा और अंध मोड़ घटना का कारण
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का कारण अंध मोड़ और संकरी सड़क होने के साथ साथ बारिश के बाद घना कोहरा होना बताया जा रहा है। अभी चालक कुछ बता नहीं पा रहा है। घटना की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed