{"_id":"5fcfaabc8ebc3e12053a0a5b","slug":"two-employees-corona-infected-ceo-office-closed-kotdwar-news-drn364094827","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित, सीईओ कार्यालय बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित, सीईओ कार्यालय बंद
विज्ञापन
चमोली जिले में मंगलवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। इनमें गोपेश्वर से 8, गौचर से 4, लंगासू, कर्णप्रयाग व पीपलकोटी से 3-3, नंदप्रयाग, सिमली व पोखरी से 2-2, तथा जोशीमठ से 1 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मंगलवार को कार्यालय बंद रहा।
वहीं टिहरी जिले में भी कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3609 पहुंच गई। जबकि एक्टिव केस की संख्या 198 है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि अभी 2492 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
कोटद्वार : नौ लोग कोरोना संक्रमित
कोटद्वार। मंगलवार को तीन वृद्ध समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
इंटर कॉलेज देवाल में एक छात्र पॉजिटिव
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला। तीन दिन पहले यहां के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के ललित मिश्रा ने बताया कि इंटर कॉलेज देवाल में दो कर्मचारी संक्रमित मिलने पर मंगलवार को विद्यालय में कैंप लगाकर 87 छात्र-छात्राओं का कोरोना सैंपल लिया गया था जिसमें एक छात्र एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए। उन्होंने कहा कि सभी के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए श्रीनगर भेजे गए हैं। दो तीन दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। बुधवार को भी विद्यालय में सैंपल लिए जाएंगे।
उत्तरकाशी : दो दिन में 55 पॉजिटिव, शादी-समारोह की होगी निगरानी
उत्तरकाशी। जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ चढ़ने लगा है। बीते दो दिनों में ही जिले में 55 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सोमवार को जिले में 26 और मंगलवार को 29 कोरोना पॉजिटिव केस आए। जिले में अचानक केस बढ़ने के पीछे शादी, समारोह और बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को न मानना प्रमुख कारण माना जा रहा है। शादियों में अधिक मेहमानों की पाबंदी के बावजूद भारी भीड़ जुटाई जा रही है। अचानक केस बढ़ने पर डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने और शादी, समारोह का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला मॉनीटरिंग कमेटी की सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो