{"_id":"57ebe9284f1c1b9a74573cab","slug":"two-dozen-people-joined-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन लोगों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन लोगों ने थामा भाजपा का दामन
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Wed, 28 Sep 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की धुमाकोट रैली से उत्साहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इनमें कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह रावत और नैनीडांडा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी ने दी है।
विज्ञापन
बताया कि ज्येष्ठ उपप्रमुख विक्रम सिंह रावत, कोचियार बीडीसी मेंबर राजमती देवी, ग्राम प्रधान कोचियार महीपाल सिंह पटवाल, ग्राम कौला महिला मंगल दल अध्यक्ष रेनू देवी, पूर्व प्रधान ग्राम बसेडी गजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम भौन रमेशचंद्र, पूर्व प्रधान ग्राम बकरोटी गोविंद सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सतीश ध्यानी, पूर्व प्रधानाध्यापक ग्राम कमंदा शमशेर सिंह, विनोद सिंह पटवाल, बृजराज सिंह रावत, जगत सिंह नेगी, आलम सिंह सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विधायक दिलीप रावत का कहना है कि कांग्रेस की विकास विरोधी नीति व प्रदेश में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार के चलते क्षेत्र के लोगों में मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी रोष है। शासन की बेरुखी व लोनिवि के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जड़ाऊखांद-जमणधार-धौलियाना मार्ग पिछले चार माह से बंद पड़ा होने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत सड़क मार्ग खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन