{"_id":"580a491c4f1c1b453d703682","slug":"two-children-and-a-woman-died-in-the-three-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घटनाओं में दो बच्चों और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घटनाओं में दो बच्चों और महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को हुई तीन घटनाओं में दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। देवप्रयाग में एक सात वर्षीय बालक अलकनंदा नदी में डूब गया जबकि पौड़ी जिले में एक मिनी ट्रक के खाई में गिरने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। कर्णप्रयाग में एक महिला की खाई में गिरने से जान गंवा बैठी।
विज्ञापन
देवप्रयाग। यहां अपराह्न करीब तीन बजे नेपाली मजदूर तेज बहादुर का सात वर्षीय पुत्र हिमान बहादुर अपनी मां के साथ अलकनंदा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी की तेज धारा की चपेट मेें आ गया। आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन उसका पता नहीं चला पाया। हिमान यहां सरस्वती शिशु मंदिर मेें कक्षा एक में पढ़ता था।
विज्ञापन
पौड़ी। बनेख से सतपुली की ओर जा रहा मिनी ट्रक शाम करीब साढ़े पांच बजे अनियंत्रित होकर बनेख के पास खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार दस वर्षीय बालक सोनू नौटियाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक स्वामी जानकी प्रसाद नौटियाल (40) और वीरेंद्र सिंह (60) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कर्णप्रयाग। यहां बदरीनाथ हाईवे से मुख्य बाजार को जोड़ने वाले पैदल संपर्क मार्ग से एक महिला सीधे नदी किनारे खाई में जा गिरी।चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांधीनगर निवासी 60 वर्षीय जेठुली देवी अपराह्न में मुख्य बाजार से गांधीनगर जा रही थी।
इस बीच पैदल मार्ग पर अचानक वह करीब 50 फुट नीचे नदी किनारे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने महिला को खाई से निकाला। इसके बाद 108 सेवा से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटें होने से महिला ने दम तोड़ दिया।