{"_id":"64ccf8d8c3fd52b21a0e0e64","slug":"two-bike-riding-youths-caught-after-snatching-mobile-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-1908-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी में जिम से घर रहे लौट रहे एक युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। पीड़ित युवक और उसके साथियों ने बाइक सवार दोनों आरोपियों का करीब सात किमी. तक पीछा कर उन्हें कोटद्वार बेस अस्पताल के समीप दबोच लिया। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्गापुरी निवासी विकास नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह मोबाइल पर बात करते हुए जिम से वापस घर की ओर जा रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार युवक उससे मोबाइल झपट भाग खड़े हुए। जिस पर उसने अपने पहचान के एक युवक से स्कूटी मांगकर आरोपियों का पीछा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दूर पीछा करने के बाद युवक लापता हो गए। लालबत्ती चौराहे पर कुछ देर इंतजार करने के बाद वहां से एक बाइक गुजरी। जिस पर उसने बाइक की पहचान करते हुए आरोपियों का पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से बेस अस्पताल के समीप आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान बाइक सवार दोनों आरोपियों ने वहां पर एक महिला को भी टक्कर मारी। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वयं को दिल्ली निवासी बताया। युवकों से लूट के दो मोबाइल बरामद हुए। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि आरोपियों की बाइक सीज कर दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।