फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two accused arrested with illegal license

अवैध लीसे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with illegal license
सतपुली पुलिस ने अवैध लीसा (312 टिन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक से लीसा को अल्मोड़ा के भिकियासैंण क्षेत्र से नजीबाबाद ला रहे थे। पुलिस ने अवैध लीसा ढोने में उपयोग किए जा रहे ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

सतपुली थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि नेशनल हाईवे 534 पर रविवार दोपहर 12 बजे ओडल बैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लीसा से भरे एक ट्रक को रोका। ट्रक में सवार चालक एवं परिचालक लीसा से संबंधित रवन्ना और कागजात नहीं दिखा सके। ऐसे में थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों उमेश सिंह जैती थाना चौखुटिया, अल्मोड़ा और संतोष निवासी कुंवाली रानीखेत के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अवैैध लीसा ढोने में उपयोग किए गए ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। बरामद लीसा का बाजार भाव करीब चार लाख रुपये है। पुलिस टीम में कांस्टेबल शूरवीर तोमर, अर्जुन सिंह और देशराज शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed