{"_id":"5925bb794f1c1ba7165363b4","slug":"twilight-trekking-panic-in-the-courtyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही आंगन में टहल रहा गुलदार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही आंगन में टहल रहा गुलदार, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Wed, 24 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
guldar
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनेह क्षेत्र के नाथूपुर में एक बार फिर से गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार शाम ढलते ही लोगों के आंगन में घूम रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग वन विभाग से गुलदार से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को फिर से गुलदार की धमक ने नाथूपुर के लोगों की नींद उड़ा दी। गुलदार ने पूजा देवी की बछिया को उठाकर घर के पास झाड़ी में ले जाकर मार दिया। उसके बाद से वह लगातार गांव में दिखाई दे रहा है। 10 अप्रैल की शाम को इसी गांव में घर के पास खेल रहे पांच वर्ष के दीपांशु पर गुलदार ने हमला कर दिया था। बच्चे को गंभीर हालत में जौलीग्रांट भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत सामान्य हो पाई थी। तब से लोगों में गुलदार की दहशत है।
विज्ञापन
समाजसेवी महानंद ध्यानी ने वन विभाग पर गुलदार से लोगों की सुरक्षा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि गुलदार लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर आबादी में धमक रहा है। इसके कारण लोग अपने पशुओं और छोटे बच्चों को अकेला नहीं छोड़ पा रहे हैं। वन विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव में गुलदार का आना जारी है। उधर, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि नाथूपुर में गुलदार की धमक रोकने के लिए गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन