फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tubewell of Water Institute at Grastonganj blew up, people worried for water

ग्रास्टनगंज स्थित जल संस्थान का ट्यूबवेल फुंका, पानी के लिए लोग परेशान

Fri, 10 Jun 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tubewell of Water Institute at Grastonganj blew up, people worried for water
नगर निगम के वार्ड नंबर एक ग्रास्टनगंज क्षेत्र में दो दिनों से ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के दिनों में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। लोगों ने ट्यूबवेल को जल्द ठीक कराने और ट्यूबवेल ठीक होने तक टैंकरों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज स्थित ट्यूबवेल से ग्रास्टनगंज, रतनपुर और कुंभीचौड़ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आ गई। तब से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है। राजेश थपलियाल, जयप्रकाश ध्यानी, मेघराज सिंह, नसीर अहमद ने कहा कि प्रत्येक दूसरे-तीसरे महीने में ग्रास्टनगंज के ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाती है। वर्तमान में गर्मी में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। विभाग की ओर से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। कई लोगों को स्रोतों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र के अधिकांश घरों में बुजुर्ग दंपती रह रहे हैं और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें बाजार से पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। कहा कि पूर्व में पार्षद के घर के पास एक और ट्यूबवेल बनाया गया था, लेकिन उसे भी इंटर कनेक्ट नहीं किया गया है। उन्होंने ट्यूबवेल ठीक होने तक टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति कराने और ट्यूबवेल को जल्द ठीक कराने की मांग की। उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अधीनस्थ कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed