फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Trying to wake up the sleeping system by playing the bagpipe

Kotdwar News: मशकबीन बजाकर सोए सिस्टम को जगाने की कोशिश

Fri, 21 Aug 2026 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Trying to wake up the sleeping system by playing the bagpipe
पौड़ी। बीआर मॉडर्न स्कूल के प्रबंधन ने बच्चों व राहगीरों के लिए खतरे का सबब बने चीड़ की तीन पेड़ों को कटवाने के लिए मशकबीन बजाकर सोए सिस्टम को जगाने की कोशिश की। बताया कि बीते साल भी पेड़ कटवाने के लिए प्रशासन से पत्राचार किया गया था, बावजूद इसके लगातार अनदेखी छात्रों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, बीआर मॉडर्न स्कूल को जाने वाले मुख्य मार्ग पर चीड़ के तीन पेड़ों की जड़े खाली हो चुकी हैं जो कि कभी भी धराशायी हो सकते हैं। प्रधानाचार्य डीपी ममगाईं ने बताया कि कई बार वन विभाग और जिला प्रशासन को पेड़ों को कटवाने के लिए पत्र भेजा जा चुका है लेकिन प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। पूर्व में राजस्व उप निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में इन पेड़ों से जनमाल को खतरा होने की पुष्टि की थी। विद्यालय में छात्र संख्या करीब दो हजार है जो कि इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। ऐसे में उन्होंने पेड़ों से छात्रों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही पेड़ों को कटवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed