{"_id":"6772d373bd027c02ca058178","slug":"try-to-make-the-district-number-one-by-doing-better-work-secretary-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-582435-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य कर जनपद को नंबर वन बनाने का करें प्रयास : सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य कर जनपद को नंबर वन बनाने का करें प्रयास : सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संस्कृत, शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का समाधान कर जनपद पौड़ी गढ़वाल को नंबर वन बनाना है। वे जयहरीखाल ब्लॉक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
सोमवार को आयोजित बैठक में सचिव ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को इसी वित्तीय वर्ष में सिंचाई नहरों का कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए शासन से पत्राचार करने, 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने, सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजना से जोड़कर लाभान्वित करने, वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले कार्याें को पूरा करने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग को किसानों की आवश्यकतानुसार कृषि यंत्र, खाद, बीज सहित अन्य समय पर वितरित करने, उद्यान विभाग को कीवी व सेब उत्पादन को लेकर लोगों को जागरूक कर स्वरोजगार से जोड़ने, पर्यटन विभाग को पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सचिव ने पीएम कौशल विकास योजना से लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने, विद्यालयों की मरम्मत, शौचालयों की सफाई, साइबर अपराध नियंत्रण के लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, स्वास्थ्य विभाग को नशा मुक्ति के लिए मेडिकल स्टोर पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई के चल रहे कार्यों को तय समय में पूरा करने, सड़कों में गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरी योजना पुस्तक के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा।
बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, प्रशिक्षु आईएएस व तहसीलदार जयहरीखाल दीक्षिता जोशी, सहायक निदेशक रेशम राजीव कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एई आरडब्लूडी अखिल गुप्ता और जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।